फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ई-बस चार्जिंग स्टेशन 15 मार्च से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने शनिवार को श्रीनगर शहर का दौरा किया। इसका उद्देश्य अलग-अलग जगहों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करना था। इस दौरान उन्होंने जूनीमार, सौरा में ई-बस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण भी किया। यहां जारी कामों का जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि ई-बस चार्जिंग स्टेशन के 15 मार्च तक चालू होने की उम्मीद है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को चार्जिंग स्टेशन के ऑपरेशनल असर का इवैल्यूएशन करने का निर्देश दिया। खासकर सर्विस एफिशिएंसी, ट्रैफिक डीकंजेशन, सर्कुलेशन मैनेजमेंट और पब्लिक सुविधा के मामले में। मंडलायुक्त ने हब्बाकदल के आठ परिवारों के लिए पास की एक साइट पर बन रहे आवासीय क्वार्टरों के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें