संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। जिले के ट्रेंज क्षेत्र में खेलते समय लकड़ियों के बंडल के नीचे आने से एक बच्ची की मौत हो गई। हाल के दिनों में क्षेत्र में बच्चों से जुड़ी यह तीसरी घटना हुई है। लड़की की पहचान महिरा जान पुत्री बाबू खान के रूप में हुई है और वर्तमान में बाबा खिदर ट्रेंज में रह रही थी।
जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बच्ची बंडल में रखीं लकड़ियों के पास खेल रही थी और गलती से उनमें से एक लकड़ी के नीचे वह आ गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हाल की यह त्रासदी उन दो अलग-अलग घटनाओं के कुछ दिनों बाद आई है जिनमें शोपियां में छोटे बच्चे डूब गए थे।
इससे क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बच्चों से जुड़ी पीछे हुई घटनाओं ने स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी है। लोगों का कहना था ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अधिक जागरूकता और सुरक्षा उपायों की जरूरत है।