फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: प्रबंधकीय क्षमताओं को मजबूत करने पर छात्रों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल कांजीउलर में प्रबंधन विकास कार्यक्रम बैच-7 का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन किया। इसका उद्देश्य जिले के मौजूदा उद्यमियों की प्रबंधकीय और उद्यमशीलता क्षमताओं को मजबूत करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुल 22 उम्मीदवारों को नामांकित किया गया था जिनमें से 21 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। बैच में 20 महिला और एक पुरुष प्रतिभागी शामिल थे जो क्षेत्र में उद्यमशीलता गतिविधियों में महिलाओं की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।
समापन समारोह में जेकेईडीआई शोपियां के जिला नोडल अधिकारी सईम रफीक ने प्रतिभागियों के साथ संवाद किया और उनके मौजूदा व्यावसायिक उपक्रमों को सुदृढ़ और बढ़ाने के लिए बेहतर प्रबंधन प्रथाओं को अपनाने के महत्व पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें