फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उपायुक्त ने दिए जन शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। उपायुक्त एसएफ हामिद ने मंगलवार को सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्ता-आधारित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के उत्तर तथ्यात्मक, ठोस और परिणामोन्मुख होने चाहिए। लाइन विभागों द्वारा जन शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा सार्वजनिक सेवा वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, ग्रामीण विकास, विद्युत विकास तथा अन्य विभागों से संबंधित ऑफलाइन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने जिले में लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त करने के निर्देश दिए। ये निर्देश उन्होंने खानाबल स्थित डाक बंगला में सभी विभागों की मंगलवार को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जारी किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें