फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गांदरबल में पावर कैनाल में गिरी किशोरी लापता, बचाव कार्य जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंगन के थुने में हादसा, तेज बहाव बना रुकावट, एसडीआरएफ मौके पर पहुंची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। मध्य कश्मीर के जिले के कंगन इलाके में रविवार को थुने स्थित पावर कैनाल में गिरने से एक किशोरी लापता हो गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस थाना कंगन की टीम स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि नहर में पानी का स्तर ऊंचा और बहाव तेज होने के कारण बचाव दल तुरंत पानी में नहीं उतर सके। तेज बहाव की वजह से तलाशी अभियान में बाधा आई। रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पानी का बहाव काबू में आते ही गहन तलाशी अभियान चलाया जाएगा। आखिरी सूचना मिलने तक बचाव अभियान जारी था। स्थानीय लोग और प्रशासन किशोरी की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें