बारामुला। सोपोर के तकियाबल इलाके में झेलम नदी के किनारे रविवार को एक इंसानी खोपड़ी मिली। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने नदी के किनारे खोपड़ी पड़ी देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की एक टीम सोपोर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और खोपड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि अवशेषों को कब्जे में ले लिया गया है और मृतक की पहचान व अन्य जरूरी जानकारी का पता लगाने के लिए मेडिको-लीगल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद