फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गांदरबल पुलिस ने कसी कमर, यात्रा मार्ग पर की हाई-इंटेंसिटी जॉइंट मॉक ड्रिल

विज्ञापन
गांदरबल में मॉक ड्रिल। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
- आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए सुरक्षा और आपातकालीन एजेंसियों ने परखी अपनी तैयारी
विज्ञापन

- त्वरित कार्रवाई और समन्वय पर रहा मुख्य जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गांदरबल पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यापक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
यात्रा के बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील मार्ग पर पड़ने वाले बादामपोरा और गुंड इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिहाज से इस मॉक ड्रिल को अंजाम दिया गया। इस हाई-इंटेंसिटी अभ्यास का मुख्य उद्देश्य तीर्थयात्रा के दौरान किसी भी अप्रत्याशित या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न सुरक्षा और आपातकालीन एजेंसियों की तैयारियों, उनकी त्वरित जवाबी कार्रवाई और आपसी तालमेल का जमीनी स्तर पर मूल्यांकन करना था। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस अभ्यास में सुरक्षा तंत्र के हर पहलू को बारीकी से परखा गया।
विज्ञापन

इस संयुक्त मॉक ड्रिल में गांदरबल पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित हितधारकों ने मिलकर हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों का मुख्य ध्यान संकट के समय बलों की त्वरित कार्रवाई, प्रभावी संचार व्यवस्था, प्रभावितों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रियाओं और विभिन्न एजेंसियों के बीच बिना किसी बाधा के बेहतर समन्वय स्थापित करने पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन

गांदरबल पुलिस के अनुसार, इस सुरक्षा अभ्यास का सफल संचालन पवित्र गुफा के दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, भयमुक्त और शांतिपूर्ण तीर्थयात्रा का अनुभव प्रदान करने की उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ पूरी तरह मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें