फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सोपोर में बाग में चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारा छापा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 4020 रुपये और ताश के पत्ते बरामद, एक आरोपी की तलाश जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बारामुला। पुलिस ने डेंगरपोरा के बनपोरा इलाके में बाग में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक और आरोपी की तलाश जारी है।
30 जून 2026 को पुलिस चौकी वारपोरा को सूचना मिली थी कि डेंगरपोरा के बनपोरा के बागों में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापा मारा और मौके से मेहराज-उद-दीन डार निवासी डेंगरपोरा को पकड़ लिया। छापे के दौरान पुलिस ने 4,020 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए। इस मामले में थाना सोपोर में जुआ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान जुए के इस रैकेट में शामिल दो और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जहूर अहमद पंडित निवासी डेंगरपोरा और शौकत अहमद पर्रा निवासी आदिपोरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक और आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें