गांदरबल। पुलिस ने वीरवार को पोशकर कंगन क्षेत्र में लकड़ी की अवैध तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक घर में छापा मारकर वन लकड़ी जब्त की और आरोपी को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिअक आरोपी इम्तियाज अहमद बन्या निवासी पोशकर कंगन ने निकटवर्ती वन क्षेत्र से लकड़ी की तस्करी कर उसे अपने आवासीय परिसर के आंगन में गुप्त रूप से जमा कर रखा था। उसके खिलाफ थाना कंगन में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसएसपी गांदरबल खालिल अहमद पोसवाल के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी के घर के आंगन से भारी मात्रा में वन लकड़ी बरामद की गई। बरामद लकड़ी को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच जारी है। संवाद