श्रीनगर। पंथाचौक के बीएसएफ कैंप में एक जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। आधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान जय किशन के रूप में हुई है, जो बीएसएफ कैंप पंथाचौक में तैनात थे। उन्हें पंथाचौक के कैंप से बेहोशी की हालत में पास के अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है, जबकि आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। ब्यूरो