फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हंदवाड़ा। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस ने तीन अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चरस और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

पहली कार्रवाई के दौरान थाना क्रालगुंड की टीम ने खानू बाबागुंड में दो संदिग्धों को पकड़ा। उनकी पहचान तरथपोरा निवासी आबिद हुसैन मीर और खानू निवासी रऊफ मुश्ताक भट के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चरस और चरस पाउडर बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन क्रालगुंड में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई में वानीगाम क्रॉसिंग पर पुलिस ने बुद्रा बाला निवासी दानिश परवेज पर्रा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भांग बरामद हुई। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। तीसरी कार्रवाई में पुलिस पोस्ट चोगुल के अंतर्गत वटयेन में नाका चेकिंग के दौरान सोपोर से कुपवाड़ा की ओर जा रही मोटरसाइकिल को रोका गया।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल पर सवार बिहार निवासी मोहम्मद जहांगीर सदीकी और मोहम्मद हसीमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में पुलिस स्टेशन हंदवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें