- मदरसा बनाने के लिए मांग रहे थे चंदा, आर्मी इंटेलिजेंस-सीआईडी जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कोटा में कश्मीर के बारामुला के रहने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों ने बारामुला में मदरसा बनाने के लिए चंदा मांगने आने के बारे में बताया है जबकि पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। आर्मी इंटेलिजेंस और सीआईडी मामले कर जांच में जुटी है।
भीमगंज मंडी थाना अधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया-पिछले 4 दिनों में 2 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। भीमगंज मंडी इलाके से पकड़े गए तीनों व्यक्ति बारामुला के निवासी हैं। इससे पहले इससे पहले मकबरा थाना क्षेत्र से भी दो कश्मीरी युवकों को डिटेन किया गया था।
हिरासत में लिए गए लोग कोटा की मुस्लिम बस्तियों में बारामुला में मदरसा निर्माण के नाम पर चंदा इकट्ठा करने की बात कह रहे थे। हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उनके दावों की सत्यता की जांच कर रही है।
फिलहाल सभी संदिग्ध पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे जुड़े दस्तावेजों, संपर्कों और गतिविधियों की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।