फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नए साल पर कश्मीर में आग लगने से दुकानें, घर व मस्जिद जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले 24 घंटों में हुई आग लगने की कई घटनाएं, दमकलों ने पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पिछले 24 घंटों में कश्मीर संभाग में आग की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे दुकानों, घरों, पेड़ों और मस्जिद को नुकसान पहुंचने की सूचना है। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने त्वरित कार्रवाई की। आग को फैलने से रोककर उन्होंने जान-माल की क्षति को सीमित किया।
अधिकारियों के अनुसार उत्तर कश्मीर में सोपोर के रफियाबाद इलाके के कोंगरुसा में सात दुकानों वाली एक सिंगल स्टोरी शॉपिंग लाइन आग से क्षतिग्रस्त हो गई। सोपोर के मुख्य बाजार डांगीवाचा में भी तीन दुकानों में आग लगी। सोपोर सबडिवीजन में ग्रामीण इलाकों में कई घटनाएं हुईं जिनमें कुंजर, वानीगाम और पीरनिया में घास के ढेर जल गए। पीरनिया में झेलम हाइड्रो प्रोजेक्ट की एक सिंगल स्टोरी संरचना भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


श्रीनगर शहर में शिवपोरा बंड पर एक चिनार का पेड़ आग से क्षतिग्रस्त हुआ। अनंतनाग जिले के सीरगुफवारा इलाके के अदलश में भी एक चिनार पेड़ को इसी तरह की क्षति पहुंची। कुपवाड़ा जिले में कई आवासीय और शेड संबंधी घटनाएं दर्ज की गईं। कलारूस के लस्तियाल में एक डबल स्टोरी आवासीय घर आग की चपेट में आया, जबकि पेयरपोरा के अरंबाग में एक सिंगल स्टोरी घर क्षतिग्रस्त हुआ। हंदवाड़ा के वाशीपोरा इलाके में दो लकड़ी के शेड अलग-अलग आग की घटना में प्रभावित हुए।
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के जिलों में भी बड़ी घटनाएं हुईं। अनंतनाग की नई बस्ती में डबल स्टोरी मस्जिद जामिया अहली हदीस आग से प्रभावित हुई। कुलगाम जिले के कथनर्ग डेकनर्ग में दो घास के ढेर जल गए। पुलवामा के केलर इलाके के जखराम में एक डबल स्टोरी गोशाला में आग लगी। मध्य और उत्तर कश्मीर में बांदीपोरा जिले के मदैन मोहल्ला में एक घास का ढेर आग से जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें