फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चंदिलोरा बाजार में लगी आग से जली जूते की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। जिले के टंगमर्ग उप-मंडल के चंदिलोरा बाजार में शनिवार की सुबह-सुबह लगी भीषण आग में जूते की एक दुकान पूरी तरह जलकर गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार क्षेत्र में लो-टेंशन और हाई-टेंशन बिजली लाइनों के खतरनाक रूप से करीब होने और एक-दूसरे से सटे होने के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बाजार में लटकती और पास-पास गुजरने वाली लो-टेंशन और हाई-टेंशन लाइनों की समस्या लंबे समय से चली आ रही है जिसे बार-बार प्रशासन के ध्यान में लाया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुकान के मालिक, चंदिलोरा निवासी स्थानीय युवक साहिल अमीन ने बताया कि आग ने कुछ ही मिनटों में उनकी पूरे स्टॉक को नष्ट कर दिया। मैंने बैंक से लोन लेकर बड़ी उम्मीदों के साथ यह दुकान शुरू की थी लेकिन सब कुछ राख हो गया। मुझे पांच लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
साहिल ने बारामुला और टंगमर्ग प्रशासन से तत्काल सहायता की अपील की है ताकि वे अपना व्यवसाय दोबारा शुरू कर सकें। क्षेत्र के लोगों ने पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट और जिला प्रशासन से मांग की है कि चंदिलोरा बाजार में खतरनाक बिजली लाइनों की स्थिति को तुरंत ठीक किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें