श्रीनगर। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने शनिवार को कहा कि डोडा के विधायक मेहराज मलिक के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें गलत तरीके से हिरासत में रखा गया है जबकि उनके खिलाफ कोई मजबूत केस नहीं है। लोन ने कहा कि वह मेहराज मलिक के प्रति सहानुभूति रखते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं भी पहले जेल का अनुभव किया है। मुझे पता है कि जेल का मतलब क्या होता है। अगर उनके खिलाफ कोई ठोस मामला नहीं है तो उन्हें जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है। लोन ने सरकार से अपील की कि मेहराज मलिक को रिहा किया जाए। संवाद