फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: काजीगुंड में हुई आग की घटना में 1.8 करोड़ रुपये की कबाड़ जला

विज्ञापन
कुलगाम के काजीगुंड के मीर बाजार में लगी आग को बुझाते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
- घटनास्थल पर आठ फायर टेंडर पहुंचे, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं : अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मीरबाजार स्थित एक कबाड़ दुकान में रविवार दोपहर को लगी आग में 1.8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का कबाड़ जल गया। इसमें बेकार वाहन भी शामिल थे।
फायर एंड इमरजेंसी सर्विस मुख्यालय अनंतनाग के इंचार्ज फयाज अहमद भट ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही अनंतनाग और कुलगाम से आठ फायर टेंडर आग पर काबू पाने और आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोकने के लिए मौके पर पहुंचाएं गए। उन्होंने कहा कि अग्निशमन अभियान कुलगाम पुलिस की मदद से चला जिसका नेतृत्व डीओ मीर बाजार निसार अहमद और स्थानीय लोगों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि स्क्रैप वाहन और यार्ड के अंदर रखी अन्य सामग्री आग में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जिनके नुकसान का अनुमान 1.8 करोड़ रुपये से अधिक है। फायर फाइटिंग टीमों की कठिन प्रयासों के बाद आग को काबू में कर लिया गया। इस घटना में कोई हताहत या चोट की सूचना नहीं है जबकि आग के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें