फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लेह में हेरोइन के साथ छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। नशा मुक्त अभियान के तहत चल रही कार्रवाई में लद्दाख पुलिस ने लगभग 6.88 ग्राम हेरोइन के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चोगलमसर चौकी की पुलिस टीम ने एग्लिंग रोड पर नियमित गश्त के दौरान एक इनोवा क्रिस्टा को रोका। तलाशी लेने पर हानू गांव निवासी स्टांजिन चोस्पेल के कब्जे से लगभग 2.17 ग्राम हेरोइन बरामदगी की गई। आगे की जांच में एक अन्य आरोपी स्कुरबुचन गांव निवासी त्सेरिंग चोस्पेल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से जुड़े एक आल्टो वाहन से अतिरिक्त 5.06 ग्राम हेरोइन बरामद की। जांच आगे बढ़ने पर लद्दाख पुलिस की एक विशेष टीम दिल्ली गई और नशीली दवाओं की तस्करी नेटवर्क में उनकी कथित भूमिका के संबंध में आगे पूछताछ के लिए चार अन्य संदिग्धों को लेह लेकर लाई। इनमें आरोपी मेरू निवासी त्सेवांग फुनचोक, स्कुरबुचन निवासी मेफाम नामग्याल, मेरू निवासी ताशी नुरबू और युरतुंग निवासी स्टांजिन दावा शामिल हैं। पुलिस ने लेह थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें