श्रीनगर। डाउनटाउन के आली कदल इलाके में शनिवार को आग लगने से एक मकान में जल गया। तुरंत स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने के प्रयास किए लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। इस बीच अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग की गाड़ियां कुछ ही समय बाद मौके पर पहुंच गईं। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग को बुझाने की प्रक्रिया शुरू की। आग की ऊंची लपटों के कारण उस पर काबू पाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
एक अधिकारी ने बताया कि तुरंत सूचना मिलने ही अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग हेडक्वार्टर, एसएच पोरा और एमआर गंज फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग को आसपास की इमारतों में फैलने से रोका गया लेकिन इस घटना में एक मकान जल गया। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह रही कि इसमें किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।