फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवूरा मीरमुकाम में जंगल में लगी आग, बुझाने के प्रयास जारी

विज्ञापन
कुपवाड़ा के जंगलों में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
कुलगाम। केहमिल डिवीजन के तहत अवूरा मीरमुकाम के जंगल वाले इलाके में शुक्रवार को शाम करीब चार बजे आग लग गई। इससे स्थानीय निवासियों और अधिकारियों की चिंता बढ़ गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आग अवूरा-बी के कंपार्टमेंट नंबर 16 में लगी और तेज़ी से जंगल के एक बड़े हिस्से में फैल गई जिससे हरियाली को और ज्यादा नुकसान पहुंचने का डर बढ़ गया है। घटना के तुरंत बाद वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों और फील्ड स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने तथा उसे आस-पास के इलाकों में फैलने से रोकने की कोशिशें शुरू कर दीं। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग पर काबू पाने के लिए समय पर दखल देने और जरूरी मदद मुहैया कराने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें