अगर हम फसल बीमा नहीं कराते हैं तो लोगों को हमेशा नुकसान ही होगा : डॉ फारूक अब्दुल्ला
डॉ फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के फल उत्पादकों से फसल बीमा कराने की अपील की और कहा कि ऐसा न करने पर मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण हमेशा नुकसान होता रहेगा। अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने यह कई बार कहा है। हमारे लोग नहीं जानते कि यह (फसल बीमा) कितना जरूरी है। मौसम का मिजाज बदल गया है और अगर हम फसल बीमा नहीं कराते हैं तो लोगों को हमेशा नुकसान ही होगा।