मंडलायुक्त करेंगे पीड़ित परिवारों की पहचान
इस पहल के तहत एचआरडीएस इंडिया और जम्मू और कश्मीर के मंडलायुक्त रमेश कुमार और अंशुल गर्ग आतंकवाद पीड़ित उन परिवारों की भी पहचान करेंगे जिनके घर आतंकवादियों ने नष्ट कर दिए थे। एचआरडीएस इंडिया के प्रशिक्षित स्वयंसेवक लाभार्थियों से संबंधित नई सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रसारित करने के लिए मासिक रूप से प्रत्येक लाभार्थी परिवार के पास पहुंचा करेंगे।
15 साल का बीमा कवरेज और मुफ्त इंटरनेट सेवा मिलेगी
परिवार के सभी सदस्यों को 15 साल का जीवन बीमा कवरेज देने के अलावा एचआरडीएस इंडिया हर घर के लिए मासिक स्वास्थ्य जांच और डिजिटल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा बीएसएनएल के सहयोग से शिक्षा, संचार और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने के लिए सभी लाभार्थी परिवारों को मुफ्त इंटरनेट सुविधा प्रदान करेगा।
प्रत्येक पांच साल में मकानों की मुफ्त में रंगाई-पुताई
एचआरडीएस इंडिया हर पांच साल में प्रत्येक लाभार्थी के घर की मुफ्त में रंगाई-पुताई भी करेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और निवारक देखभाल पर मुफ्त जागरूकता सत्र आयोजित करेंगे।