कुलगाम। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशिक हुसैन मलिक की अगुवाई में शुक्रवार को डीएच पोरा में किसान संपर्क अभियान के तहत बैठक हुई। उन्होंने डीसी कुलगाम से योजना प्रक्रिया में पारदर्शिता और अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इस बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता आबिद हुसैन खान, किसान मोर्चा के यूटी महासचिव इम्तियाज अहमद भट और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेताओं ने स्थानीय किसानों से बातचीत की और कृषि समुदाय की समस्याएं सुनीं। खान ने एचएडीपी, जेके सीआईपीआईएल और किसान संपर्क अभियान समेत केंद्र व यूटी सरकार की योजनाओं के लाभ बताए। किसानों से इन कल्याणकारी पहलों का सक्रिय रूप से लाभ उठाने की अपील की। खान ने जिले में पीआईआई विकास योजनाओं को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योजनाएं ग्राम सभाओं से उचित परामर्श के बिना बनाई गई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास कार्य ग्राम सभाओं से निकली सिफारिशों पर आधारित होने चाहिए। इसमें नंबरदार, औकाफ कमेटी और सामाजिक संगठनों जैसे स्थानीय हितधारकों को शामिल किया जाए।
गैर-भागीदारी वाली योजना प्रक्रिया को लेकर चेताते हुए खान ने कहा कि अगर ऐसा जारी रहा तो वे कानूनी उपाय अपनाएंगे। चुनिंदा और बहिष्कार वाले विकास कार्यों को चुनौती देने के लिए माननीय हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।