फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सीएम ने जेकेएएस अधिकारी मोहम्मद यूनिस मीर के निधन पर शोक जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने युवा जेकेएएस अधिकारी मोहम्मद यूनिस मीर के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मोहम्मद यूनिस मीर का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वर्ष 2019 बैच के जूनियर स्केल जेकेएएस अधिकारी मोहम्मद यूनिस मीर उद्योग और वाणिज्य विभाग में हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग के सहायक निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में दिवंगत अधिकारी के शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस अपूरणीय क्षति को सहन करने के लिए ईश्वर से परिवार को शक्ति और संबल प्रदान करने की दुआ की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की भी कामना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें