बांदीपोरा में अग्निपीड़ितों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक उस्मान माजिद। संवाद
बांदीपोरा। पूर्व विधायक उस्मान मजीद शुक्रवार को उन कारोबारियों से मिलने पहुंचे जिनकी दुकानें वीरवार को बाजार में लगी भीषण आग में तबाह हो गई थी। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी आवाज सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
बता दें कि वीरवार को लगी आग से मुख्य बाजार की करीब 35 दुकानें जल गई थीं। कारोबारियों ने बताया कि उनका करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उस्मान मजीद ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से अनुरोध किया कि प्रभावित कारोबारियों और दुकानदारों को मुआवजा और बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराएं ताकि वे अपना कारोबार फिर से शुरू कर सकें। संवाद