श्रीनगर की जामिया मस्जिद में खुत्बा पढ़ते मीरवाइज। संवाद
श्रीनगर। रमजान के दूसरे जुमे पर श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में नमाज के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए। खुत्बे के दौरान मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मुहम्मद उमर फारूक ने लोगों को संबोधित किया। मीरवाइज ने कहा कि मिडिल ईस्ट के हालात बहुत परेशान करने वाले और चिंताजनक हैं। कश्मीर से बड़ी संख्या में छात्र ईरान में पढ़ते हैं। वहां के बिगड़ते हालत उनके माता-पिता और परिवारों में घबराहट और चिंता पैदा कर रहे हैं। उन्होंने ईरानी लोगों और वहां पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा और भलाई, और इलाके में शांति और स्थिरता के लिए दुआ की। उन्होंने कहा, पड़ोस से आ रही खबरें परेशान करने वाली हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक-दूसरे से लड़ रहे हैं, वह भी रमजान के पवित्र महीने में। ब्यूरो