फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ईपीएफओ ने आयोजित किया पीपीओ वितरण समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय श्रीनगर ने सोमवार को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) वितरण समारोह का आयोजन किया। बटमालू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय श्रीनगर के सम्मेलन हॉल में ये कार्यक्रम हुआ। इस दौरान ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश श्रीनगर के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विनय कुमार ने वितरित किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट यासिर गौहर मीर को दिसंबर 2025 के लिए बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय श्रीनगर के स्टाफ पेंशनभोगियों के संबंध में पीपीओ जारी करने और सीपीपीसी प्रणाली के सफल संचालन में उनके उत्कृष्ट योगदान की मान्यता में दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें