बांदीपोरा में आग से घर तबाह हो जाने के बाद मदद करती सेना। स्रोत सेना
बांदीपोरा। जिले के चीवा के बख्शी मोहल्ला निवासी मुश्ताक अहमद बख्शी के पोल्ट्री शेड में सोमवार को आग लग गई। इसमें शेड का नुकसान हो गया। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों के समय पर कार्रवाई करने से आग को फैलने से रोक लिया गया।
वहीं अन्य घटना में चंद्रागीर निवासी इशफाक अहमद शेख की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। तुरंत कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। यहां कोई और नुकसान नहीं हुआ। तत्काल मानवीय सहायता के तौर पर सेना ने प्रभावित परिवारों को जरूरी राशन बांटा। इलाके के लोगों ने संकट के समय समय पर सहायता और समर्थन के लिए सेना का दिल से आभार व्यक्त किया। संवाद