फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नशा तस्करी के तीन आरोपी पकड़े, लाखों की हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। खानयार थाना के एक क्षेत्र में पुलिस ने वीरवार को नशा तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी गुलजार अहमद मीर, उबैद गुलजार और मुस्कान गुलजार मीर तीनों भाई-बहन हैं। सभी आरोपी मिस्कीन बाग खानयार के निवासी हैं।
विज्ञापन




विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कार को रोका। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य की भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई। अपराध में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी श्रीनगर में नशीले पदार्थों की आपूर्ति में सक्रिय रूप से संलिप्त थे और नशा तस्करी से भारी अवैध कमाई कर रहे थे। जब्त किया गया वाहन भी इसी अवैध धन से खरीदा गया था। इस संबंध में खानयार थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। अब पुलिस जांच में नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें