फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग मेंं नशा तस्करी के छह आरोपी गिरफ्तार, तीन एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
पुलवामा के त्राल में पकड़ा ड्रग तस्करी का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- पुलिस ने 3.7 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ और 10,450 रुपये जब्त किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते अनंतनाग पुलिस ने तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3.7 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ और 10,450 रुपये जब्त किए गए।
अधिकारियों के अनुसार डांटर में नाका चेकिंग के दौरान अनंतनाग शहर की ओर आ रहे चार लोगों की तलाशी में 3.178 किलो गांजा और 10,450 रुपये बरामद हुए। आरोपियों शब्बीर कयूम निवासी चीनी चौक अनंतनाग, जाहिद मंजूर निवासी हसनपोरा बाग और फैजान लोन निवासी मीर-डांटर अनंतनाग को काबू कर लिया गया। एक अन्य आरोपी गौहर रेशी निवासी डांटर भाग निकला। प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मरहामा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान पीपी संगम की टीम ने कार को रोका। गाड़ी की तलाशी में 3.29 ग्राम ब्राउन शुगर और 7.88 ग्राम चरस बरामद हुई। इसमें सवार मोहम्मद तुफैल हाजम और मुश्ताक अहमद खांडे दोनों निवासी बडीपोरा चदूरा को गिरफ्तार कर लिया गया। दूधनाद वाघामा में नाका चेकिंग के दौरान जावेद अहमद मंटू निवासी वाघामा बिजबिहाड़ा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 468 ग्राम चरस बरामद की गई।

बडगाम में हेरोइन के साथ एक काबू
श्रीनगर। बडगाम पुलिस ने चडूरा क्षेत्र में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन चडूरा की टीम ने डिग्री कॉलेज चडूरा के पास की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद साहिल शेख निवासी कोलकाता, मुर्शिदाबाद (वर्तमान में चडूरा में रह रहा) के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 4.96 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और बरामद मादक पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन



त्राल में नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
पुलवामा। अवंतिपोरा क्षेत्र के त्राल पुलिस स्टेशन की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी आशिक हुसैन भट निवासी रत्सूना, त्राल की तलाशी लेने पर 50 ग्राम चरस और 125 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया गया। तदनुसार, त्राल पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संंवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें