फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नशा तस्करी के आरोप में 16.2 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपिया। नशा तस्करी से जुड़े मामले में पुलिस ने रविवार को तकिया रेबान जेनापोरा क्षेत्र में एक मकान कुर्क किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मकान मालिक आरोपी खुर्शीद अहमद ने नशा तस्करी कर इस घर को बनाया था। इसकी कीमत करीब 16 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस की ओर से अंजाम दिया गया। नंबरदार और चौकीदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोपियां पुलिस नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों से निपटने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराती है और जनता से आग्रह करती है कि वे ड्रग्स की तस्करी या उससे जुड़ी किसी भी गतिविधि के बारे में कोई भी जानकारी होने पर आगे आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें