बारामुला। सोपोर व बारामुला में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में नशा तस्करी के चार आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से प्रतिबंधित और साइकोट्रॉपिक पदार्थ बरामद किए गए।
थाना बोमई की पुलिस ने बाइक सवार दानिश अकबर भट निवासी हरवान को चेतक रोड पर रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से साइकोट्रॉपिक पदार्थ से भरी एक थैली बरामद की गई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। हादीपोरा में नाका जांच के दौरान पुलिस ने कार सवार दो लोगों को रोका। तलाशी में उनके पास से चरस बरामद हुई। पुलिस ने इकबाल मजीद और अब्दुल क्यूम डार दोनों निवासी हादीपोरा को गिरफ्तार कर लिया।
बारामुला में पुलिस ने गुलमर्ग एंट्री पॉइंट पर एक स्कॉर्पियो को रोका। तलाशी के दौरान तीन ग्राम प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुआ। गहनता से जांच करने पर वाहन में नशीली सामग्री संबंधी उपकरण भी बरामद हुए। वाहन को जब्त कर पुलिस ने मुनीर अहमद शेख निवासी लवायपोरा श्रीनगर को गिरफ्तार कर लिया। सभी मामलाें में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद