फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग में सरकारी कर्मी सहित नशा तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने दर्ज कीं चार एफआईआर, 11 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अनंतनाग। पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई शनिवार को भी जारी रखी। अनंतनाग में पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में चलाए गए अभियानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत चार एफआईआर दर्ज कीं। इनमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए गए।

अधिकारियों के अनुसार थाना उतरासू की टीम ने चटरगुल चौक पर नाका चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 1 किलो चरस पाउडर और 100 ग्राम चरस की गोलियां बरामद हुईं। आरोपी फारूक अहमद खान निवासी पोशनारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक सरकारी कर्मचारी है और वैलू कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर काम करता है।
विज्ञापन


थाना ऐशमुकाम की टीम ने तलाशी वारंट पर सलमान सलीम राथर निवासी दियारू के घर की तलाशी ली। एक एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में, 2.590 किलो पिसी चरस बरामद की गई। एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना मट्टन की टीम ने बम्जू केपी रोड पर नामबल फुट ब्रिज के पास नाका चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके बैग की तलाशी लेने पर 3 किलो पिसी भांग की पत्तियां, फूल और बीज बरामद हुए। आरोपी आकिब अहमद शाह निवासी शक्ससाज मोहल्ला, सीर हमदान, मट्टन को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

बिजबिहाड़ा में पुलिस ने इरफान गनी कंद्रू निवासी एडर बिजबिहाड़ा के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान उनके घर से 5.03 किलो चरस बरामद की। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। सभी मामलों में जांच जारी है। आगे और गिरफ्तारियों और बरामदगी से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें