पुलवामा। पुलिस ने लकड़ी चोरी के मामले को सुलझाते हुए इसमें शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस थाना लिट्टर को वुड वेंचर से पॉपलर लॉग की चोरी के संबंध में शिकायत मिली। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इम्तियाज अहमद गोरसी और इश्फाक अहमद गोरसी दोनों निवासी नागबल यूसमर्ग बड़गाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की ओर से दी गई जानकारी पर हजारों रुपये की चोरी हुई पोपलर की लकड़ियां बरामद कर जब्त किया। वहीं पुलिस ने अपराध में उपयोग किए गए मालवाहक वाहन को भी जब्त कर लिया गया। संवाद