फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग में नशा तस्करी के पांच आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों में पांच अलग-अलग कार्रवाई की। इस दौरान पांच लोगों को पकड़ा गया और उनके कब्जे तथा एक गोशाला से लगभग 2.2 किलो मादक पदार्थ बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस थाना ऐशमुकाम की टीम ने अमदजू निवासी मोहम्मद अशरफ शाह की गोशाला में तलाशी ली। आरोप है कि उसने नशीले पदार्थ बिक्री के उद्देश्य से वहां छिपाकर रखे थे। तलाशी में लगभग 1.446 किलो भांग का भूसा बरामद किया गया।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई में पुलिस थाना दूरू की टीम ने शंकरपोरा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 100 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना अनंतनाग की टीम ने नटीपोरा इलाके में कार्रवाई करते हुए खानबल निवासी फैसल शबीर शुगन को पकड़ा। उसके कब्जे से लगभग 200 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन

चौथी कार्रवाई में डायलगेम पुलिस ने वावथूरू नाडूरा निवासी उबैद खुर्शीद नाइकू को पकड़ा। उसके कब्जे से लगभग 100 ग्राम चरस पाउडर बरामद हुआ। पांचवीं कार्रवाई के दौरान रात की गश्त के समय पुलिस थाना सिरीगुफवारा की टीम ने हिटिगाम क्रॉसिंग पर हिटिगाम निवासी आबिद हुसैन भट को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 329.6 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया गया। सभी मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें