फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नशा तस्करी में संलिप्तता का आरोप, महिला कर्मी बर्खास्त

विज्ञापन
बारामुला में ड्रग तस्करी के आरोप में सेवा से हटाई गई फॉलोअर शमीमा बानो। स्रोत पुलिस - फोटो : samba news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। पुलिस विभाग ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े एक मामले में संलिप्तता के आरोप में वीरवार को एक महिला पुलिस कर्मी को बर्खास्त कर दिया।
अधिकारियों के मुताबिक पुलिस फॉलोवर शमीमा बानो को जून 2021 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद निलंबित किया गया था। मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित पदार्थ की बरामदगी से जुड़ा था। इसके बाद विभागीय जांच शुरू की गई थी। जांच पूरी होने और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद एसएसपी बारामुला ने पुलिस नियमों के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उक्त कर्मी को सेवा से हटाने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभाग के भीतर पेशेवर मानकों, पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग के किसी भी कर्मी की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि नशा खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें