बारामुला। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बारामुला पुलिस ने सिविल प्रशासन के सहयोग से वीरवार को कुंजर के धोबीवान इलाके में नशा तस्करी के एक आरोपी की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को ध्वस्त कर दिया।
यह कार्रवाई एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट तथा पुलिस और सिविल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। पुलिस के मुताबिक नशा तस्कर बशीर अहमद मलाह पुनिवासी धोबीवान की दो दुकानों वाली व्यावसायिक संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरा दिया गया। पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद