पुलवामा। नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान के तहत अवंतिपोरा में पुलिस ने दवा की दुकानों की जांच की। वहीं सरकारी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
पुलिस ने सरकारी मिडिल स्कूल कावानी में छात्रों और शिक्षकों को नशे के हानिकारक प्रभाव बताए। उन्हें स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल बतागुंड में भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यहां छात्रों और शिक्षकों को नशीले पदार्थों के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में शिक्षित किया गया।