फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर नशा बेचने वाले को निशाना बनाया जाएगा, बड़े तस्कर भी नहीं बख्शे जाएंगे : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपायुक्त और एसएसपी ने अमर सिंह कॉलेज में किया जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपायुक्त अक्षय लाबरू और एसएसपी जीवी संदीप ने सोमवार को नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस कार्रवाई में उनकी संपत्ति जब्त करना और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करना भी शामिल है। एसएसपी ने कहा, हर नशा बेचने वाले को निशाना बनाया जाएगा। बड़े तस्कर भी नहीं बख्शे जाएंगे।
ये अधिकारी अमर सिंह कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त समाज पहल की शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे। इस दौरान उपायुक्त अक्षय लाबरू ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने में जागरूकता के महत्व पर जोर दिया और नशामुक्त समाज सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

एसएसपी जीवी संदीप ने कहा कि पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है और पूरे नशीले पदार्थों के नेटवर्क को निशाना बनाने के लिए अपने अभियान तेज कर रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो लोग नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी में लिप्त हैं उन्हें कड़ी सजा भुगतनी पड़ेगी।

बदलाव के दूत के रूप में कार्य करने के लिए किया प्रेरित
पुलवामा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत सरकारी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल त्राल और सरकारी हाई स्कूल चंदहारा में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान, छात्रों को नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे प्रभावों, तथा स्वास्थ्य, समाज और भविष्य की संभावनाओं पर इसके असर के बारे में जागरूक किया गया। छात्रों को अपने साथियों और समुदायों के बीच जागरूकता फैलाकर बदलाव के दूत के रूप में कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन


जीडीसी बांदीपोरा में ली नशा मुक्त भारत की शपथ
बांदीपोरा। सरकारी डिग्री कॉलेज (जीडीसी) के प्रिंसिपल प्रो. सुरेश कुमार डोगरा के मार्गदर्शन में कॉलेज ने नशा मुक्त भारत अभियान के हिस्से के तौर पर सुबह की सभा के दौरान एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ व जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। एनएसएस इकाई के संयोजक प्रो. इरफान अहमद वागे ने छात्रों को शपथ दिलाई। छात्रों ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें