फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डॉ. फारूक ने दी ईद की मुबारकबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने ईद के शुभ अवसर पर लोगों को हार्दिक बधाई दी। अपने संदेश में पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों की नमाज और रोजों की कबूलियत के लिए दुआ की। लोगों से आग्रह किया कि वे जरूरतमंदों की मदद करके ईद की खुशियां बांटें।
विज्ञापन

उन्होंने करुणा, उदारता और समावेशिता पर जोर दिया और उम्मीद जताई कि यह त्योहार शांति और भाईचारे को मजबूत करेगा। इनके अलावा महासचिव अली मोहम्मद सागर, कोषाध्यक्ष शमी ओबेरॉय, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक, शेख मुस्तफा कमाल, अब्दुल रहीम राथर, मुहम्मद शफी उड़ी, मुबारक गुल, सकीना इत्तू, शमीमा फिरदौस जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ पार्टी के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों तथा विभिन्न विंगों के प्रभारियों ने भी ईद की बधाई दी और जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें