अनंतनाग। डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट ने आधिकारिक रूप से अनंतनाग जिले के नए उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) के रूप में वीरवार को कार्यभार संभाल लिया है। यह नियुक्ति हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, 2017 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट को उनके पूर्व पदस्थापन उपायुक्त बडगाम से स्थानांतरित कर उपायुक्त अनंतनाग के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले डॉ. भट कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे उपायुक्त श्रीनगर और उपायुक्त कुलगाम के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उनके कार्यकाल को प्रभावी प्रशासन और जनहितकारी पहलों के लिए सराहा गया। संवाद