फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सोपोर की पूर्व एसएसपी दिव्या डी को मिला प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

विज्ञापन
एसएसपी दिव्या डी। संवाद
विज्ञापन
- पुडुचेरी में ऐतिहासिक पॉक्सो जांच के लिए किया गया सम्मानित
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। सोपोर की एसएसपी और स्टेट इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एसआईए) कश्मीर की एसपी समेत जम्मू-कश्मीर में कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुकीं आईपीएस अधिकारी दिव्या डी को जांच में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित ''केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक'' से नवाजा गया है।
उन्हें यह सम्मान पुडुचेरी में अपनी प्रोबेशन अवधि के दौरान यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और बाल श्रम से जुड़े एक बेहद संवेदनशील मामले की उत्कृष्ट जांच के लिए दिया गया है। विवरण के अनुसार, उनकी गहन और सटीक जांच के चलते अदालत ने केस के सभी 11 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही अदालत ने पीड़ित बच्चों को 51 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया, जिसे पुडुचेरी के इतिहास में अपनी तरह का पहला मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन




यह पुरस्कार बाल शोषण से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पीड़ितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, प्रभावी साक्ष्य जुटाने की क्षमता और बेहतरीन जांच कौशल की मान्यता है। दिव्या डी पुडुचेरी स्थानांतरित होने से पहले जम्मू-कश्मीर में एसएसपी सोपोर, एसपी मुख्यालय बारामुला और एसपी एसआईए कश्मीर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रोबेशन अवधि के दौरान इस ऐतिहासिक जांच को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए उनकी व्यापक स्तर पर सराहना हो रही है। उनकी इस उपलब्धि से जम्मू-कश्मीर कैडर, विशेषकर उत्तरी कश्मीर का मान बढ़ा है, जहां उन्होंने अहम प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें