फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डिविजनल कमिश्नर ने की अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को सुचारू और आध्यात्मिक रूप से संतुष्ट बनाने के लिए पवित्र गुफा तक मार्ग के बेस कैंपों में के दौरान यात्रियों की यात्रा को सुचारु और आध्यात्मिक रूप से संतुष्ट बनाने के लिए शनिवार को डिवीजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने व्यवस्था व निर्धारित समय सीमा के भीतर डीपीआर बनाने को कहा।
डिवकॉम ने टूरिज्म विभाग की श्री अमरनाथ यात्रा के लिए नोडल एजेंसी के रूप में भूमिका को उजागर करते हुए उन्होंने इसे स्टेकहोल्डर विभागों में जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डिवकॉम ने श्रद्धालुओं के पंजीकरण को सुविधाजनक बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आरएफआईडी पंजीकरण काउंटरों पर स्टाफ तैनाती बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने पशुपालन और श्रम विभागों को सेवा प्रदाताओं और घोड़ों के आरएफआईडी टैगिंग के लिए समन्वय में काम करने का निर्देश दिया। बीकन को पहलगाम-चंदनवाड़ी मार्ग और बालटाल मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाने और सुरक्षा बलों के लिए शेल्टर शेड बनाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने आईसीसीसी सहित नियंत्रण कक्षों के संचालन की समीक्षा की और एजेंसियों के बीच शमन योजनाओं को साझा करने के साथ ही कैंपों की क्षमता बढ़ाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें