संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। डिवीजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने शुक्रवार को बैठक की। इसमें प्रवासी संपत्तियों, आतंक पीड़ितों के लिए घरों का निर्माण, भू-रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण, डिजिटल फसल सर्वेक्षण आदि राजस्व मामलों और परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान आतंक पीड़ितों के लिए घरों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए डिवकॉम ने उप-कमिश्नरों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभार्थियों के पास आवश्यक भूमि हो। जिसकी न्यूनतम पांच मरले, समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए, धार्मिक और धरोहर स्थलों के गिरदावरी रिकॉर्ड के अद्यतन संबंधी, उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया कि सभी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की संरचनाओं का सही तरीके से दस्तावेजीकरण किया जाए और उनके रिकॉर्ड को उचित रूप से अद्यतन और प्रमाणित किया जाए। डिवकॉम ने प्रवासी संपत्तियों की स्थिति का भी मूल्यांकन किय। जिसमें भूमि की मात्रा, अतिक्रमण हटाने में जिला-वार प्रगति, और प्रवासियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का निपटान शामिल था।
डिवकॉम ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया कि वे अर्बन चैलेंज फंड के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करें।