गांदरबल में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
- फोटो : Family
गांदरबल। सोनमर्ग के पास निलग्रार में श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड पर शुक्रवार को एक इनोवा फिसल जाने से दो लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी सोनमर्ग की ओर जा रही थी, तभी सड़क के फिसलन भरे हिस्से पर ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया जिससे गाड़ी सड़क से नीचे फिसल गई। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त गाड़ी से घायलों को बाहर निकाला।
घायलों को शुरू में प्राथमिक उपचार के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर सोनमर्ग ले जाया गया। हालांकि उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के स्किम्स सौरा रेफर कर दिया। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद