फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीआईजी ने अनंतनाग में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर रेंज के डीआईजी पुलिस जावेद इकबाल मट्टू ने मंगलवार को जिला पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के लिए आयोजित 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसएसपी अनंतनाग अमृतपाल सिंह तथा अनंतनाग, कुलगाम और शोपियां के उप निदेशक अभियोजन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों की पेशेवर दक्षता, कानूनी जागरूकता तथा जांच क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र में पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार लाना और आपराधिक न्याय प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाना है।
अधिकारियों को कानून से संबंधित नवीन प्रक्रियाओं, विवेचना की आधुनिक तकनीकों तथा मामलों के प्रभावी निपटारे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक कुशलता और पारदर्शिता के साथ कर सकें। डीआईजी मट्टू ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को पुलिस बल की क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों को जनता की बेहतर सेवा करने में सक्षम बनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें