जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिन प्रभात और सेना की चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर स
- फोटो : Samvad
डीजीपी नलिन प्रभात और जीओसी लेफ्टिनेंट कमांडर बलबीर सिंह ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात और कश्मीर घाटी में सेना की कमान संभालने वाली चिनार कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर में एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान आतंकवाद रोधी अभियानों को तेज करने पर जोर दिया गया।
बैठक में डीजीपी और जीओसी के अलावा कश्मीर जोन के आईजीपी वीके बिरदी और जीओसी विक्टर फाॅर्स के साथ साथ जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में अधिकारियों द्वारा दक्षिण कश्मीर में चल रहे आतंकवाद रोधी अभियानों की समीक्षा की। उनके द्वारा इलाके में सुरक्षा और परिचालन तत्परता को लेकर भी विचार विमर्श किया गया और सभी सुरक्षा एजेंसियों के आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाइयों को जारी रखने पर भी ज़ोर दिया गया। इसके अलावा नार्को-टेरर की गतिविधियों पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए।