फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,621 शहीदों के बलिदान से घाटी में कायम हुआ अमन : डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
- डल किनारे पैडल थ्रू पैराडाइज में बोले-युवा हमारा भविष्य और सबसे बड़ी पूंजी, खेलों से मोबाइल की लत और निष्क्रिय जीवनशैली को छोड़ें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने वीरवार को युवाओं से खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और मोबाइल की लत से दूर रहने का आह्वान किया। वह डल झील के किनारे आयोजित पैडल थ्रू पैराडाइज साइकिल रेस के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। डीजीपी ने संबोधन की शुरुआत जम्मू-कश्मीर पुलिस के 1,621 अमर शहीदों को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान की बदौलत ही आज जम्मू-कश्मीर में शांति का माहौल है और इस तरह के भव्य आयोजन लगातार संभव हो पा रहे हैं।
समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। डीजीपी ने कहा कि उपराज्यपाल के मार्गदर्शन में केंद्र शासित प्रदेश में अमन और तरक्की का जो सिलसिला शुरू हुआ है उसकी सबसे मजबूत कड़ी यहां की युवा पीढ़ी है। युवा हमारी सबसे बड़ी पूंजी और मुस्तकबिल हैं, जिनके दम पर जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आज पूरी दुनिया में स्मार्टफोन और मोबाइल की लत एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगातार स्क्रीन के सामने रहने और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण शारीरिक और मानसिक बीमारियां बढ़ रही हैं। साइकिलिंग केवल स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत, जुझारू और अनुशासित बनाती है। खेल ही वह सशक्त माध्यम हैं जो युवाओं को मोबाइल की लत से बाहर निकाल सकते हैं।
डीजीपी नलिन प्रभात ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस युवाओं को सही दिशा देने के साथ-साथ समाज से नशे और जुए जैसी सभी बुराइयों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए वचनबद्ध है। पुलिस लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करा रही है। प्रदेश में अब तक 28 इनडोर और ओपन-एयर जिम स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



डीजीपी ने बताया कि कश्मीर मैराथन में 6,000 धावकों ने भाग लिया था, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इसके अलावा जश्न-ए-डल में 46 विभिन्न श्रेणियों में महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जल्द ही श्रीनगर में शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। जम्मू में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। शहीदों की स्मृति में प्रतिष्ठित हॉकी और क्रिकेट टूर्नामेंट भी आयोजित किए जाएंगे। अंत में डीजीपी ने इस सफल आयोजन के लिए मेजबान एडीजीपी (आर्म्ड) नीतीश कुमार, आयोजन समिति, सभी सहयोगी संस्थाओं, मीडिया कर्मियों और साइकिल रेस के सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें