फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: परिजन ने लगाया हत्या का आरोप, बारसू चौक पर प्रदर्शन

विज्ञापन
गांदरबल में सड़क हादसे के बाद प्रर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
- पांच दिन पहले स्कूटी की टक्कर के बाद गई थी युवक की जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। पांच दिन पहले स्कूटी की टक्कर से युवक की मौत के मामले में परिजन और अन्य लोगों ने आरोपी पर हत्या का आरोप लगाया। लोगों ने शुक्रवार को बारसू चौक पर किया प्रदर्शन किया और मामले की जांच और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बारसू चौक पर प्रदर्शन कर रहे परिजन ने बताया कि पांच दिन पहले श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे के बारसू चौक पर स्कूटी की टक्कर से अब्दुल राशिद मीर निवासी बरोसा गांदरबल की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक पीर जुनैद अहमद निवासी बंधामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा थे जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। परिजन का कहना है कि यह हादसा नहीं था बल्कि जानबूकर टक्कर मारकर हत्या की गई है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है और उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने इंसाफ की मांग करते हुए अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने, जांच करने और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन स्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को जांच और कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें