फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: वार्षिक वेतनवृद्धि की मंजूरी का भाजपा ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालसन ने स्टैच्यूटरी रेगुलेटरी ऑर्डर-202 के तहत नियुक्त कर्मचारियों को काल्पनिक वार्षिक वेतनवृद्धि की मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे लद्दाख के सरकारी कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक और लंबे समय से प्रतीक्षित निर्णय बताया है।
विज्ञापन


एक बयान में पार्टी ने एसआरओ-202 के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में निष्पक्षता और सेवा समानता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। भाजपा ने परिवीक्षा अवधि के दौरान काल्पनिक वार्षिक वेतनवृद्धि को मंजूरी देने के लिए उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें