फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उपायुक्त ने की बडगाम में कैच द रैन और जल संचय जन भागीदारी की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उपायुक्त बडगाम ने शनिवार को जल शक्ति अभियान : कैच द रेन–2025 तथा जल संचय जन भागीदारी 2.0 के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की। इस संबंध में आयोजित बैठक की शुरुआत में अभियान की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, थीम और प्रमुख हस्तक्षेपों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन




उपायुक्त को जल शक्ति अभियान पोर्टल पर अपलोड किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। बताया गया कि 2.0 के तहत 61 कार्य पूर्ण कर 15 फरवरी 2026 तक अपलोड किए जा चुके हैं। इन कार्यों में जल संरक्षण संरचनाएं, रिचार्ज कार्य, चेक डैम, वनीकरण उपाय, कैचमेंट संरक्षण गतिविधियां तथा पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन शामिल है। ये कार्य जिले के विभिन्न ब्लॉकों खाग, खान साहिब, सुरस्यार, पखेरपोरा, सुखनाग और बीरवाह में किए गए हैं।



बैठक में 2025 के अंतर्गत विशेष पहल जल-जंगल-जन पर भी प्रकाश डाला गया जिसका उद्देश्य जल संरक्षण को वनीकरण एवं जन भागीदारी से जोड़कर पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें